मंगलवार 10 नवंबर 2026 - 14:06
तेहरान की सात शर्तें मानकर अमेरिका आत्मसमर्पण करें:मेजर जनरल मोहसिन रज़ाई

हौज़ा / ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रज़ाई ने अमेरिका से कहा है कि अब समय आ गया है कि वह तेहरान की सात शर्तों के सामने आत्मसमर्पण करे और काल्पनिक बातचीत फैलाना बंद करे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रज़ाई ने अमेरिका से कहा है कि अब समय आ गया है कि वह तेहरान की सात शर्तों के सामने आत्मसमर्पण करे और काल्पनिक बातचीत फैलाना बंद करे।

सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में रज़ाई ने कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान के ख़िलाफ़ वॉशिंगटन द्वारा शुरू किए गए युद्ध ने अमेरिकी प्रशासन को पहले ही बुरी तरह झकझोर दिया है। इसके बावजूद व्हाइट हाउस एक ऐसे हताश जुआरी की तरह हाथ-पैर मार रहा है, जो हार सामने देखकर भी अपनी बाज़ी छोड़ने को तैयार नहीं है।

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि वॉशिंगटन काल्पनिक बातचीत को लेकर फ़र्ज़ी खबरें फैलाना बंद करे, पश्चिम एशिया में उभरती नई व्यवस्था के अस्तित्व को नकारना छोड़े और युद्ध समाप्त करने तथा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए ईरान द्वारा बार-बार रखी गई सात शर्तों को स्वीकार करे।

रज़ाई ने अपने बयान में कहा,ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध, अमेरिकी सरकार को पहले ही तबाह कर चुका है। लेकिन वॉशिंगटन एक हताश जुआरी की तरह हाथ-पैर मार रहा है। अपनी बाज़ी समेट लो! काल्पनिक बातचीत को लेकर फर्जी खबरें बनाना बंद करो। पश्चिम एशिया में उभरती नई व्यवस्था को नकारना बंद करो। अब समय आ गया है कि ईरान की ओर से बार-बार रखी गई सात शर्तों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जाए।

इस बयान के माध्यम से उन्होंने तेहरान के दृढ़ रुख को एक बार फिर स्पष्ट किया। इन शर्तों को पहली बार औपचारिक रूप से सितंबर में क़तर और क्षेत्र के अन्य मध्यस्थ देशों के माध्यम से वॉशिंगटन तक पहुंचाया गया था।

ईरान की सात शर्तें क्या हैं?

1- सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना:

सभी मोर्चों पर शत्रुता और सैन्य कार्रवाई को समाप्त किया जाए। इसमें लेबनान, ग़ाज़ा और यमन में प्रतिरोध धुरी (Axis of Resistance) के ख़िलाफ़ अमेरिका और इस्राईल की आक्रामक कार्रवाई को समाप्त करना भी शामिल है।

2- ईरान की ज़ब्त संपत्तियों को मुक्त करना:

विदेशों में फ्रीज की गई ईरान की संपत्तियों और वित्तीय संसाधनों को जारी किया जाए।

3- नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह हटाना:

ईरान पर लगाई गई अवैध समुद्री नाकेबंदी को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

4- आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध हटाना:

ईरान पर लगाए गए सभी आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंधों को समाप्त किया जाए।

5- क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी:

पश्चिम एशिया से अमेरिकी नौसैनिक और वायुसेना बलों को वापस बुलाया जाए।

6- युद्ध के हर्जाने का भुगतान:

युद्ध के कारण ईरान को हुए नुक़सान की भरपाई के लिए उसे युद्ध मुआवज़ा दिया जाए।

7- धमकियों और अपमानजनक बयानों का अंत:

ईरान के ख़िलाफ़ धमकियां देना और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना बंद किया जाए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha